मोतिहारी, अक्टूबर 7 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के निमुईया ग्राम में मंगलवार की रात पुलिस के द्वारा अपने घर में फंदे से लटकी 15 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीणों ने शव को नीचे उतार दिया था। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका सोनाली कुमार स्व.सुरेन्द्र बैठा की पुत्री बतायी गयी है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार,इस सम्बंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं है। फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पुलिस चौकी के पास पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...