Motihari News: प्रयोगशाला के रख रखाव व विद्यालय परिसर की साफ सफाई में सुधार का निर्देश
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। सरस्वती विद्या निकेतन(आदर्श विद्यालय) एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज, मोतिहारी का निरीक्षण शनिवार को माध्यमिक शिक्षा ,बिहार पटना के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने किया । उन्होंने स्कूल के जिम,पुस्तकालय,संगीत कक्ष ,प्रयोगशाला, आई सी टी लैब, स्मार्ट क्लास, पीने का पानी , शौचालय ,चहारदीवारी,बिजली- बत्ती, पंखा आदि का बारी बारी से सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला और विद्यालय की साफ सफाई पर गहरी नाराजगी जतायी । उन्होंने प्राचार्य को एक सप्ताह के अंदर प्रयोगशाला के रख रखाव व विद्यालय परिसर की साफ सफाई का त्वरित उपाय करने का निर्देश दिया । वहीं, विद्यालय की अन्य सुविधाओं के प्रति उन्हें संतोष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.