मोतिहारी, नवम्बर 27 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता पर्यवेक्षण गृह मोतिहारी परिसर में संविधान दिवस समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया। 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक मनाए गए बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, निबंध, क्विज व खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मोतिहारी पुनीत तिवारी,अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-प्रथम-सह-प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मोतिहारी प्रसेनजीत कुमार, किशोर न्याय बोर्ड मोतिहारी के प्रधान दण्डाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक प्रेम चन्द्र, हाउस मास्टर अमित कुमार सहित पर्यवेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड के अ...