मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं । पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित संग्रामपुर पासवान टोला निवासी रमेश पासवान (42) का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृतक की पत्नी कुंती देवी और बच्चों सहित अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक रमेश पासवान का गांव के ही दूसरे पक्ष से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। रमेश सूरत में गाड़ी चालने का कार्य करते थे। इधर अपने घर आये थे । यह भी पढ़ें- Motihari News: मारपीट में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत उन्ही के कमाई से परिवार का भरण-पोषण चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो ग...