मोतिहारी, नवम्बर 1 -- Motihari News: मोतिहारी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित प्री - मैट्रिक छात्रवृति योजना (कक्षा 9 वी व 10 वीं) के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर ) कराया जाना है। इसके लिए ई शिक्षा कोष पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है। विभाग की ओर से इसको लेकर पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन का कार्य जिले में शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों में छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। वहीं अभी भी कई स्कूलों में अभी तक रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू नहीं किया गया है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ओटीआर अनिवार्य: पताही। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्री मैट्रि...