Motihari News: पेशी के दौरान बंदी के भागने के मामले में सिपाही गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। पेशी के क्रम में मंगलवार को मोतिहारी न्यायालय परिसर से सुगौली थाना क्षेत्र के मधुमालती गांव निवासी बंदी हरिशंकर पासवान के फरार होने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। बंदी को न्यायालय में पेशी के लिए ले जानेवाले सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि बंदी हरिशंकर पासवान के फ़िरारी मामले में हाजत प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर भारती से जांच करायी गई। जांच में स्पष्ट हुआ सिपाही निरंजन कुमार पासवान की मिलीभगत से अपराधी भागने में सफल हुआ। न्यायालय में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी स्पष्ट पुष्टि होती है। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सिपाही निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सिपाही गया जिला के कोच थाना क्षेत्र के पलानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.