मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: मधुबन, एसं। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुलमा बारा पाकड़ गांव में छापेमारी कर 55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बारा पाकड़ गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र रितेश कुमार उर्फ नितेश के रूप में हुई है। उसके पास से रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल ग्रीन समेत विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 55 लीटर है। गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।...