मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के अहिबरण छपरा गांव के मुन्ना अंसारी ने पुलिस की दबिश पर शनिवार को मोतिहारी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि मुन्ना अंसारी की पत्नी ने परिवार न्यायालय में भरन पोषण देने के लिए परिवाद दायर किया है। न्यायालय ने भरन पोषण देने के लिए मुन्ना अंसारी को आदेश दिया था। फिर भी पत्नी को भरन पोषण के लिए रुपए नहीं दे रहा था। न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए दबिश बना दिया था। पुलिस दबिश पर शनिवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...