मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: मधुबन। थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाही गांव निवासी भिखू सहनी, गंगापुर गांव निवासी ढोराई मुखिया, बहुआरा गांव निवासी कालती देवी, विशुनपुर वसंत गांव निवासी अशोक कुमार सिंह और मनपुरवा गांव निवासी वीरा राय शामिल हैं। जिसमें भिखू सहनी पुलिस टीम पर हमले के मामले में आरोपित है। यह घटना पांच सितंबर को लाही गांव में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी के दौरान हुई थी। मामले में 25 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें 11 आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है। वहीं, ढोराई मुखिया एवम कालती देवी को 20 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। अशोक कुमार सिंह शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ। जबकि वीरा राय मारप...