Motihari News: पुलिस को देख भागने के दौरान तस्करों की कार से बच्ची जख्मी
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी,निसं। शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम को देखकर तस्कर भागने का प्रयास किए। इस दौरान एक बच्ची कार से धक्का लगने से जख्मी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में समस्तीपुर जिला के कपूरी थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द वार्ड नंबर 7 निवासी हर्ष राज, जो वर्तमान में बंजरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक के समीप रहता है। इसके अलावा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 4 निवासी संतोष कुमार, नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी वार्ड संख्या 22 निवासी निरंजन कुमार शामिल है। वहीं कार को जब्त किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी पर सवार कुछ लोगों द्वारा शराब खरीद कर राजाबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.