मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: पीपराकोठी। नोट डबलिंग के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह की गतिविधियां पीपराकोठी क्षेत्र भी में पहले कई बार सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2018 से 2022 के बीच तीन अलग-अलग मामलों में स्थानीय पुलिस ने अन्य जिलों एवं राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों से यह स्पष्ट हुआ कि नोट डबलिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला हुआ था। यह भी पढ़ें- Motihari News: नोट डबलर गैंग को कमीशन पर नकली करेंसी देता था सुलेमान जाली नोट की बरामदगी कार से बरामद हुआ था जाली नोट: 21 अगस्त 2018 को वाटगंज के समीप पुलिस ने एक इंडिका कार से पांच कथित नोट डबलरों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड तथा कुछ महत्वपूर्...