Motihari News: पीएम ने पूर्वी चम्पारण को दी 4593.76 करोड़ की सौगात
मोतिहारी, नवम्बर 21 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता पीएम नरेन्द्र मोदी ने वैशाली जिले में शनिवार को आयोजित सभा के मंच से पूर्वी चंपारण जिले को साढ़े चार हजार करोड़ रुपये से अधिक योजनाओं की सौगात दी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 139 डब्ल्यू साहेबगंज- अरेराज- बेतिया खंड के चार लेन ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 3822.31 करोड़ रुपये है । यह फोर लेन पथ पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज, हरसिद्धि,संग्रामपुर, पहाड़पुर और केसरिया अंचल से होकर गुजरेगी। दूसरी महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 227 एफ चोरमा- बैरगनिया खंड के पक्के शोल्डर सहित दो लेन में उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना की लागत 611करोड़ रुपए है। इस परियोजना में पूर्वी जिले के पकड़ीदयाल, ढाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.