मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: केसरिया,निज संवाददाता चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने नगर के मध्य विद्यालय केसरिया कन्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ - सफाई, वर्ग कक्ष, कार्यालय, रसोईघर , शौचालय व विद्यालय परिसर की बारीकी से जांच की। इस दौरान उनके द्वारा सुधार के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पीएमओ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बधाई संदेश इस विद्यालय के छात्र -छात्राओं के लिए व्यक्तिगत रूप से भेजा गया है। उक्त बधाई पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा होना है। आगमन पूर्व तैयारी की जायजा लेने हेतु एसडीएम द्वारा दौरा किया गया। बच्चों द्वारा विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी के सवाल पर उनके द्वारा तत्कालिक रुप से कमरें में पलाई बोर्ड से पार्टिशन करने, श्याम पट्ट ...