Motihari News: पियक्कड़ पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: अरेराज, निप्र। गोविन्दगंज थाना के सरेया से बुधवार रात गोविन्दगंज पुलिस ने नशे में धूत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति सरेया के ही नागेंद्र सहनी सहनी पिता कृष्णनाथ सहनी था। पुलिस ने यह कार्रवाई उसकी पत्नी की सूचना के आधार पर की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार नागेंद्र सहनी शराब पीने का आदी है। बुधवार की सुबह वह अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करके अपने घर पहुंचा था। शराब के नशे में पूरी तरह धूत होने के कारण वह अपना आपा खो बैठा और घर में घुसते ही अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो वह हिंसक हो उठा। आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां जुटे, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.