मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: पिपरा। पिपरा एवं जीवधारा स्टेशनों के बीच चिंतामनपुर गांव के समीप गुमटी नंबर 146 बी के पास मंगलवार की देर रात ट्रेन नंबर 15201 की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पिपरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सुबह में पिपरा पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिपरा रेलवे स्टेशन के प्रभारी द्वारा बताया गया कि यह दुर्घटना ट्रेन नंबर 15201 से हुई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ट्रेन से कटकर दुकानदार की गई जान उन्होंने बताया कि मृतक के पास से किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त में परेशानी हो रह...