मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- राजमार्ग 27 पर सड़क हादसे में महिला की मौत Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग 27 पर चाप गांव के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 50 वर्षीया महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान इसी थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के उमा राम की पत्नी चमरी देवी के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार महिला अपने मायके कोटवा से घर आ रही थी। वह कोटवा से किसी भाड़े की गाड़ी पर आकर चौक पर उतरी तथा घर जाने के लिए पैदल चलती हुई सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृत महिला को च...