मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: कोटवा। पिपरा थाने के एक युवक का शव कल्याणपुर थाने के तेनुआ गांव के समीप गुरुवार को भोपतपुर पुलिस द्वारा सड़क किनारे बरामद किया गया। युवक चार दिन पूर्व भोपतपुर थाने के जसौली जमुनिया अपने ससुराल आया था। युवक की पहचान पिपरा थाना के भिरखिया निवासी रंजीत पासवान के पुत्र मनीष कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। मामले में युवक के परिजनों द्वारा एक दिन पूर्व भोपतपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उक्त जगह पर शव फेंकने वाले स्कार्पियो को भी जब्त कर गाड़ी मालिक को भी गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चे की तबियत खराब होने क...