Motihari News: पिकअप की ठोकर से वृद्ध की मौत, जाम
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: बंजरिया । थाना क्षेत्र के एनएच शंकर ढाबा के पास गुरुवार देर शाम दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई है। मौत सड़क पार करने के दौरान पिकअप की ठोकर से हुई है। ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया है। मृतक सिंघिया के हरेंद्र महतो (60) थे। जानकारी के अनुसार हरेंद्र चेलाहा बाजार से घर आ रहे थे ।
ग्रामीणों का प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व दोषी चालक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद 112 की पुलिस को सूचना दी गई, जो एक घंटे बाद पहुंची ।
प्रशासन का आश्वासन घटना को लेकर आगजनी की गयी। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक ग्रामीण अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.