Motihari News: पांच माह पहले हुई थी उमेश की शादी, हादसे में उजड़ा सुहाग उमेश की मौत से मठवा गांव में दूसरे दिन
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: तुरकौलिया। निसं रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह बस की ठोकर से हुई उमेश कुमार की मौत के बाद उसके गांव तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा में दूसरे दिन भी मातम पसारा हुआ है। सब लोग उमेश की नवेली दुल्हन से विधवा बनी पूजा को देख अपने आंसू को नहीं रोक पा रहे हैं। पांच माह पहले ही उमेश की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवा गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। हादसे ने महज पांच महीने में ही पूजा का सुहाग उजाड़ दिया। पूजा कल से ही बदहवास है। उसका इलाज चल रहा है। कल से उसने पानी तक नहीं पी है। उसके आंसू रोकने का नाम नहीं ले रहा है। जो उसे ढाढ़स बांधने जा रहे हैं वह भी उसकी स्थिति देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। उमेश की शादी बड़ी धूमधाम से उसके पिता नथुनी साह और बड़े भाई डॉ. गणेश साह ने कराई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.