मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में अवशेष सीएमआर (चावल) जमा कराने में हो रहे विलंब को लेकर छुट्टी के दिन रविवार को पैक्स व व्यापारमंडल का भौतिक सत्यापन किया गया। राईस मिलरों के मिलों की कुटाई क्षमता का निरीक्षण किया गया। इसके लिए सहकारिता विभाग के द्वारा सभी प्रखंड के बीसीओ को जवाबदेही सौंपी गयी थी। बीसीओ की जांच में पांच पैक्स गोदाम बंद पाये गये। बीसीओ की रिपोर्ट पर डीसीओ प्रिंस अनुपम ने सभी पैक्स अध्यक्षों से जवाब-तलब किया है। साथ ही बीसीओ से भौतिक सत्यापन कराते हुए इसकी रिपोर्ट तलब की है। डीसीओ ने बताया कि कल्याणपुर प्र्रखंड में चार व संग्र्रामपुर प्रखंड में एक पैक्स गोदाम बंद पाया गया, जिससे उसका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। इसमें कल्याणपुर प्रखंड के भुवन छपरा,परसौनी वाजिद व पकड़ीदीक्षित पैक्स शामिल है। इसके अलाव...