मोतिहारी, सितम्बर 27 -- Motihari News: पताही, एक संवाददाता। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने पांच कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के नन्हकार से पांच कुर्की वारंटी विशाल कुमार पिता मनोज दास,सनोज दास पिता बाबूलाल दास,पिंटू दास पिता प्रमोद दास,रामस्वरूप दास पिता स्व गोरख दास और भिखारी दास पिता स्व गणेशी दास को गिरफ्तार किया गया है जिसे पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...