मोतिहारी, सितम्बर 17 -- Motihari News: पहाड़पुर,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में आगामी 21 सितंबर को प्रखंड क्षेत्र के सभी कोटि के दिव्यांजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा।सीएचसी प्रभारी डा अजहरुद्दीन एवं बीएचएम उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में उक्त शिविर आयोजित की गई है जिसमें 6 से 18 वर्ष तक के सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाया जायेगा।इसके लिए जिला से चिकित्सा दल नियुक्त किया गया है।उक्त शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं दिव्यांग बच्चों का आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...