मोतिहारी, सितम्बर 4 -- Motihari News: पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 240 पीस (180 एमएल) का ट्रेट्रा पैक विदेशी शराब, 23 पीस (500 एमएल) का केन बीयर व एक चोरी की बाइक के साथ शराब की डिलिवरी देने जा रहे एक शराब तस्कर को बतरौलिया गांव के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराब तस्कर हरसिद्धि थाना अंतर्गत खोरिपाकड़ गांव निवासी अंकित कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की इंगलिश के रास्ते जाने वाला है।त्वरित कार्रवाई करते बतरौलिया बाजार के पास नाकेबंदी कर उक्त बाइक सवार शराब तस्कर को प्लास्टिक कैरेट में बाइक पर रखा 54.700 लीटर उक्त विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।बताया की बरामद बाइक का जांच करने पर ज्ञात हुआ कि भोपतपुर थाना कांड संख्या 224/23 में लूट की गई बाइक है।छापेमारी दल ...