मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परसौनी पंचायत के भाजा छापर गांव में छापेमारी कर शराब मामले में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्त व पश्चिमी सिसवा पंचायत के बवरिया गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज नंदलाल महतो व कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर रहमतुल्लाह मियां को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: पहाड़पुर में विभिन्न मामलों में आठ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...