मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए परसौनी पंचायत के बतरौलिया गांव और नौवाडीह पंचायत के सटहा कचहरी टोला गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक बरामद किया है। दोनों बाइक को चोरों ने फूस के घर में छिपाकर रखा था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही बाइक चोर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बरामद दोनों बाइक के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस बाइक चोरी गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। फरार चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी दल में एसआई अमित कुमार, ग्रामीण पुलिस नितेश कुमार...