मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के दक्षिणी नोनेया पंचायत के वार्ड नंबर चार पश्चिमारी टोला गांव में सोमवार देर शाम को एक किशोरी ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतका उक्त गांव निवासी मुकेश साह की पुत्री रंजिता कुमारी (14) बताई जाती है। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार व एसआई सुधीर ठाकुर ने शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका एवं उसके भाई में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया। जिसके बाद रंजिता ने साड़ी का फंदा बना अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता मुकेश बेंगलुरु रह कर मजदूरी करता है। घटना के समय मृतका की मां घर से बाहर गयी थी। मां रेणु देवी पुत्री की मौत पर विलाप करते हुए कह रही थी हमार बेटी ...