Motihari News: पहाड़पुर:दिल्ली में मजदूरी कर रहे पिता को बेटी की मौत ने तोड़ दिया
मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: पहाड़पुर। गिधा चवर के पोखर में डूबने से जान गंवाने वाली वीरेंद्र महतो की पुत्री कृति कुमारी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक भाई और पांच बहनों में सबसे छोटी कृति घर की लाडली थी। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली कृति की मासूमियत और चंचलता को याद कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कृति के पिता वीरेंद्र महतो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मां तारा देवी भी एक बेटी के साथ दिल्ली में रहती हैं। गांव में कृति अपनी चार बहनों और एक भाई के साथ दादा-दादी के पास रहती थी। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्वी चंपारण में पोखर में डूबीं 9 बच्चियां, 4 की मौत से मचा कोहराम हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। बड़ी बहन पूजा ने बताया कि कृति सबसे छोटी होने के कारण सभी की दुलारी थी। उसकी हंसी और चहक से घर गुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.