मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। पहाडपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर लापरवाही, संदिग्ध आचरण का आरोप लगा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब माफिया को पकड़ कर पैसे लेकर छोड़ने की शिकायत मिली थी। अंचल अधिकारी से जांच कराई गई। पकड़ कर छोड़ने की पुष्टि हुई। स्टेशन डायरी में कोई एंट्री, वरीय पदाधिकारी को कोई सूचना नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में आरोपित शराब कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की। मिलीभगत और संदिग्ध आचरण रखने के कारण निलंबित किया गया है।

जांच का विवरण उन्होंने बताया कि 2 और 3 सितंबर को पहाडपुर थाना में कुछ व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। अभिरक्षा में लिए गए व्यक्तियों को बगैर समुचित सत्यापन एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित किए पैसा ले...