मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: संग्रामपुर, निस । प्रखंड के पश्चिमी मधुबनी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में श्री गुरु संत रविदास जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने के साथ विभागीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में पंचायत स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। जन्म प्रमाण पत्र सहित करीब एक दर्जन आवेदन प्राप्त हुए। शिविर का आयोजन विकास मित्र अमृता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत 47 पंचायतों में लगा संत रविदास विकास शिविर जिसमें कृषि, स्वच्छता...