मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: पताही ,निज संवाददाता। दिल्ली से कमाकर लौटे पचगछिया के 26 वर्षीय युवक की डेंगू बुखार के कारण असमय मौत हो गई है। मृतक पचगछिया गांव निवासी हरेन्द्र मुखिया का 26 वर्षीय पुत्र परमेश मुखिया है। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि परमेश दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। दिल्ली में ही वह डेंगू की चपेट में आ गया, जिसके बाद जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर वह अपने गांव लौट आया। गांव आने के बाद आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पाया । परिजन निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने गुरुवार कि देर शाम दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मजदूर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम परमेश अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, छोटी बह...