मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: हरसिद्धि । थाना क्षेत्र के मुरारपुर बघउत में नवविवाहिता कविता कुमारी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता सुरेंद्र राय के आवेदन पर पुलिस ने पति रणधीर कुमार समेत नौ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का लगा आरोपमौत का कारण मृतका के पिता सुरेंद्र राय, निवासी बलथरवा गांव, थाना पिपरा कोठी ने हरसिद्धि थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री कविता कुमारी की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सास, ससुर एवं अन्य परिजनों द्वारा बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी। आवेदन में कहा गया है कि प...