मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: पताही। पताही पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोकाने कला से खेत में पटवन के लिए लगे मोटर को चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्त उमेश मांझी ग्राम द्वारिका नगर थाना पकड़ीदयाल व हरीलाल महतो ग्राम बोकाने खुर्द थाना पताही को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चोरी की गईं मोटर को बरमद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को बोकाने कला निवासी बिनोद राउत ने आवेदन देकर बताया कि खेत में पटवन के लिए लगे मोटर की चोरी कर ली गयी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरु की गईं। जांचोपरान्त उक्त दोनों चोरों को चोरी किए गए मोटर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बरियारपुर बधार से मोटर पंप चोरी करते दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...