मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: मोतिहारी। ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीपीडीपी) पोर्टल पर पंचायत के योजनाओं को अपलोड नहीं करने पर जिले के 27 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से शोकॉज पूछा गया है। शोकॉज का जवाब तीन दिनों के अंदर नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही के लिये कार्रवाई की जायेगी। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि सभी बीपीओ से शोक कॉज करते हुये हिदायत दी है कि जल्द अपलोड करें नहीं तो विभागीय कार्रवाई होगी। श्री पासवान ने बताया कि सभी को जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। अपलोड नहीं करना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। अब तक जिला कार्यालय में 396 पंचायत में 19 पंचायत की ही रिपोर्ट आयी है जहां से योजनाओं को अपलोड किया गया है। कई बार हिदायत देने के बावजूद पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस बार अंतिम रुप से श...