मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: मधुबन, एसं.। नौरंगिया गांव में बुधवार को 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के मुनचुन सिंह की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसके घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे धक्का देकर खोला गया। अंदर महिला का शव गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कु. पाण्डेय ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी का निशान मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...