मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: कोटवा। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भोपतपुर थाना के जसौली जमुनिया पंचायत के वृति टोला में मंगलवार की रात पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो उसे यह अंदाजा नहीं था कि जाली नोट की इतनी बड़ी खेप का भंडाफोड़ होगा। बताया जा रहा है कि नोट डबल करने का रैकेट चलाने का मास्टर माइंड सुलेमान वर्षों से इस गोरखधंधे में लगा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार रात उसके नए घर पर छापेमारी की। बरामदगी और उसकी गिरफ्तारी के बाद बुधवार सुबह दोबारा गांव में स्थित उसके पुराने घर पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा पुलिस ने कोटवा, कल्याणपुर और मुफसिल क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसने पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से 1 करोड़ के जाली नोट, सोना के बिस्किट और कैश बरामद, 4 लोग हिरासत मेंऐसे काम करता ...