मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: आदापुर। नकरदेई थाना पुलिस ने मुसहरवा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान नेपाल की ओर से लौट रहे तीन युवक शराब के नशे में शोर-शराबा करते मिले। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजीत दुबे, गोपीचंद साह एवं जगनारायण राय के रूप में हुई है। तीनों सिरिसियामाल गांव, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी और शराब सेवन पर रोक लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार ज...