मोतिहारी, सितम्बर 9 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नेपाली व देसी चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रूपम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने लारहा टोला में छापेमारी कर सिरिसिया कला गांव निवासी शांति देवी (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नेपाली एम्बिशन शराब की 10 बोतल बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब तीन लीटर बताई गई है। वहीं, पुलिस ने पवारी घाट के बरैया टोला में छापेमारी कर विष्णुपुरवा गांव निवासी राज मोहम्मद को दो लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में पवारी घाट के बरैया टोला स्थित मांस लाई की दुकान से पुलिस ने 58 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ...