मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं. । प्रखंड परिसर के सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता हरसिद्धि विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्युत विभाग के कर्मी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर तारों के प्रतिस्थापन, खराब ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या, नए विद्युत कनेक्शन तथा लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पंचायतों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह...