मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय,महुआही में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी है जहां बीपीएससी उत्तीर्ण नये एचएम रविन्द्र कुमार की नियुक्ति के 15 महीने बाद भी नियोजित शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा प्रभार नहीं सौंपा गया है। दूसरी ओर छौड़ादानों के जयप्रकाश कुमार के द्वारा विद्यालय से सम्बंधित सूचना आरटीआई से मांगे जाने पर प्रधानाध्यापक का फर्जी हस्ताक्षर कर जवाब देते हुए सुनील कुमार के द्वारा कागजातों के फोटोस्टेट के खर्च के रूप में चार हजार रूपये विद्यालय के खाते में मंगा लिया गया है। रविन्द्र कुमार को पिछले वर्ष 21 जुलाई को प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन बीईओ के निर्देशों की अवहेलना करते एचएम के रूप में कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार ने विद्यालय का प्रभार अब तक नह...