मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: केसरिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। शनिवार को डीएम के नर्दिेश पर हुई जांच में लाभुकों को टीएचआर में नर्धिारित तेल, मसाला व नमक समेत कई आवश्यक सामग्री नहीं दिए जाने का खुलासा हुआ। यह भी पढ़ें- Araria News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ टीएचआर वितरणजांच की प्रक्रिया डीआरडीए निदेशक जयराम चौरसिया व केसरिया बीडीओ कुमुद कुमार ने मठिया पंचायत के वार्ड संख्या दो व सात स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि लाभुकों को टीएचआर में तेल, मसाला व नमक नहीं दिया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने संबंधित सेविकाओं को फटकार लगाते हुए वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार का नर्दिेश दिया। वहीं, केंद्...