Motihari News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक निलंबित, संग्रामपुर में रहेगा मुख्यालय
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: तुरकौलिया।निस बभनौलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दो दिन पूर्व जेल गए शिक्षक बलराम कुमार पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। विभागीय आदेश के मुताबिक, बिहार राजकीय विद्यालय अध्यापक नियमावली, 2023 के प्रावधानों के तहत आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, संग्रामपुर निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.