Motihari News: नाबालिग किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत गुरूवार को कथित अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी थी। बरामद किशोरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले का आरोपित अपहर्ता फिलहाल फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष मो असलम अंसारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.