Motihari News: नहर में पलटा चीनी लदा ट्रक, 400 बोरी चीनी बर्बाद
मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- नहर में पलटा चीनी लदा ट्रक Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय हरपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौक से पश्चिम कचुरवारी स्थित नौलखा मंदिर के पास रविवार को शॉर्ट रूट अपनाने के चक्कर में चीनी लदा 16 चक्का ट्रक आदापुर-घोड़ासहन शाखा नहर में पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदी करीब 400 बोरी चीनी नहर के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। इससे चीनी के व्यवसायी को काफी आर्थिक क्षति हुई है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्रेन की मदद से ट्रक को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चीनी बेतिया से छौड़ादानो ले जाई जा रही थी। व्यवसायी चंद्र किशोर कुमार के अनुसार, ट्रक को घोड़ासहन नहर पथ से ले जाने की अनुमति नहीं थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.