Motihari News: नहर में डूबने से अधेड़ की मौत
मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: आदापुर। आदापुर थाना क्षेत्र के रक्सौल-घोड़ासहन कैनाल पथ में नौलखा पुल के समीप मंगलवार की देर शाम नहर में पैर फिसलने से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामपुर गांव निवासी 50 वर्षीय गगनदेव पासवान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, गगनदेव पासवान नौलखा पुल पार कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र विकेश पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुत्री निशा कुमारी भी पिता की मौत से बदहवास है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.