Motihari News: नशाखुरानी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मोतिहारी, हिटी। नगर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कुंवारी देवी चौक के पास से नशा खुरानी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस शक के आधार पर गिरफ्तार की है। आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी काशी राम व दूसरा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मंगलापुर का दिलीप कुमार है।
गिरफ्तारी की जानकारी जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुरुवार सुबह 5.30 बजे के करीब कुंवारी देवी चौक पर दो लोग पुलिस को देखकर एक दुकान में छिपने लगे। जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ना चाहा तो दोनों आरोपी भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे दोनों मुजफ्फरपुर से बस से आ रहे थे। बस में वे एक यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.