मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (एमसीई) के ई-सेल की ओर से गुरुवार को उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल स्टार्टअप बिहार के तहत स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप उद्यमियों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जोड़ना तथा उन्हें ऋण, वित्तीय सहायता और डिजिटल भुगतान सुविधाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार, मोतिहारी के अग्रणी बैंक प्रबंधक के.एन. सिंह, जिला उद्योग केंद्र, पूर्वी चंपारण के महाप्रबंधक अंकित कुमार, परियोजना प्रबंधक राजन किशोर व अशोक, तथा उद्योग विस्तार पदाधिकारी उमाशंकर कुमार व रमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। ई-सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. रवि कुमार ने कार्यक्रम का समन्वय किया। यह भी पढ़ें- Sup...