मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। दुर्गा पूजा गांव-गांव और शहरों में उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है। पूजा - आरती व भजनों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में भी छात्र -छात्राओं द्वारा दशहरे के स्वागत में 'बेटी तेरे रुप अनेक' झांकी की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के नवचारी शिक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं को आदिशक्ति मां भवानी के नौ रुपों में दर्शाया गया। इस दौरान, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में सभी अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र व रुपों में विराजमान थीं। वहीं, विद्यालय के छात्रों ने मां दुर्गा की सवारी शेर व महिषासुर, रक्तबीज, शुंभ-निशुंभ आदि राक्षसों के रूप में ललकार रहे थे। यह भ...