Motihari News: नल जल के पानी को लेकर मारपीट,एक जख्मी
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोरैया लौखान ग्राम में नल जल के पानी को लेकर हुई मारपीट में अमन कुमार नामक युवक जख्मी हो गया। घायल अमन कुमार के अनुसार गांव में जल नल योजना का सार्वजनिक नल प्रिंस कुमार के दरवाजे पर लगा हुआ है। इस नल से पानी लेने गयी उनकी मां को पानी लेने से रोक दिया गया। जब वे पूछताछ करने गये तो रविन्द्र कुमार,जयमंगल प्रसाद,पप्पू कुमार,प्रिंस कुमार आदि ने रॉड से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के द्वारा उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मामले में अमन कुमार के द्वारा प्रिंस कुमार व अन्य को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भी अनबन रहने की बात भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.