मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका बैरगनिया मोड़ से चैनपुर ढाका होते हुए पिपरा वाजिद मोड़ तक हो रहे पीसीसी ढलाई कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग लोगों ने की है। ढलाई कार्य में विलंब होने से लोगों में संवेदक के प्रति लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। चैनपुर ढाका निवासी सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष शम्स तबरेज ने एसडीओ को आवेदन देकर शीघ्र नर्मिाण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संवेदक द्वारा काफ़ी धीमी गति से कार्य किया जा रहा है इससे लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है। सड़क चौड़ीकरण के लिए साइड से मट्टिी की खुदाई करने से काफी धूल उड़ रही है। और बारिश होने पर कीचड़ हो जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...