मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: मोतिहारी,निज प्रतिनिधि। डिग्री स्तर की पढ़ाई को सुलभ बनाने के लिए बिहार सरकार की ओर से प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। इस कड़ी में जिले के 15 प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज खोले गये हैं। जिन प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेज खोले गये हैं,उनमें,चिरैया, आदापुर, छौड़ादानो, बनकटवा, पकड़ीदयाल, संग्रामपुर,मेहसी,बंजरिया,सुगौली, पीपराकोठी,तुरकौलिया,पताही, तेतरिया, फेनहारा व रामगढ़वा शामिल हैं। हालांकि जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के कॉलेज खोल दिये गये। यहां शिक्षकों के साथ ही संसाधनों की भारी कमी है। शुरू में सिर्फ प्राचार्य की ही बहाली हुई। बाद में कुछ शिक्षक भेजे गये,लेकिन वह भी अप्रर्याप्त है। नये डिग्री कॉलेजों में स्थाई भवन, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है।

बनकटवा डिग्री कॉलेज में बुनियादी स...